फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में पौड़ी ने देहरादून को रेड को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही यूसीए सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में पौड़ी ने देहरादून रेड की टीम को मात दी।
विज्ञापन

इसके पहले टॉस जीतकर पौड़ी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। देहरादून रेड की टीम ने 33.4 ओवरों में 183 रन बनाए। सिद्धार्थ थपलियाल ने 47, शिवम शर्मा ने 35, राजेश रावत ने 25, सागर कुमार ने 20 और आकाश बिष्ट ने 19 रनों की पारी खेली। पौड़ी के गोपाल नेगी ने 5 ओवरों में 33 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा चंद्रेशखर ने दो और योगेश, धर्मेंद्र ने एक-एक विकेट झटके। इसके बाद पौड़ी की टीम ने अजित रावत के 86, सौरभ 38, कुलदीप 15 और प्रयाग के 13 रनों की बदौलत नौ विकेट खोकर 38.5 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर दिया। देहरादून की ओर से राजेश रावत ने 3, विकास, शिवम ने दो और सूरज ने एक विकेट लिया। शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर और पौड़ी के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें