फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग मरम्मतीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। चौरास क्षेत्र की सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए एसडीएम नूपुर वर्मा ने पीडब्ल्यूडी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सड़कों की दुर्दशा पर चौरास क्षेत्र के निवासियों ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की थी। वर्मा ने कहा कि मोटर मार्ग मरम्मतीकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बीते बुधवार को चौरास क्षेत्र के निवासियों ने बैराग्ना-नैथाणा मोटर मार्ग की दुर्दशा पर एसडीएम कार्यालय में आक्रोश जताया था। ग्रामीणों का कहना था, कि परियोजना कंपनी व पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम नूपुर वर्मा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने उक्त मोटर मार्ग का मरम्मतीकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें