फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों पर काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय वाहन चालक महासंघ से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने डाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन में हाथों पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर 11 जून पर सामूहिक अवकाश और 12 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उपशाखा डाकपत्थर के सचिव वीर सिंह शाही ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। कहा जब तक सरकार ग्रेड वेतन में संशोधन, चालकों को रिफ्रेशर कोर्स, बायोमेट्रिक मशीन में उपस्थिति से छूट, चालकों के रिक्त पदों को भरने, मृत पदों को जीवित करने, लोनिवि के डोजर, जेसीबी ओपरेटर के पद नाम में परिवर्तन करने, विभागों में नियमित चालकों की भर्ती, समान कार्य समान वेतन लागू करने की मांग को पूरी नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिन कर्मचारी हाथों पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। इसके बाद भी यदि मांग पूरी नहीं होती तो 11 जून को सामूहिक और 12 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष नरेश शर्मा, सुनील त्यागी, मोहन दत्त रावत, जुल्फान, आनंद, राजू, जितेंद्र, मकान सिंह, लेखराम, शौकत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें