फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए पार्किंग में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

किताब घर स्थित एमडीडीए पार्किंग में अवैध वसूली का विरोध करने पर पर्यटक से मारपीट का एमडीडीए ने संज्ञान लिया है। बुधवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने पार्किंग का निरीक्षण किया और रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के एक पर्यटक ने अवैध वसूली का विरोध करने पर पार्किंग कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को एमडीडीए के अवर अभियंता टी एस पंवार ने पार्किंग का निरीक्षण किया और पाया कि रसीद पर एमडीडीए का कहीं उल्लेख नहीं है। एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत ने कहा कि पार्किंग ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही पार्किंग की रसीद पर एमडीडीए अंकित करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहनों के लिए दिन में 50 रुपये और रात में 100 रुपये पार्किंग शुल्क निर्धारित है। दो पहिया वाहनों के लिए यह शुल्क 10 रुपये है। अगर इससे अधिक शुल्क वसूला जाएगा तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें