फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह गौरा देवी सम्मान से हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। उर्गम घाटी में आयोजित दो दिवसीय 23वें गौरा देवी पर्यावरण मेले के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का गौरा देवी सम्मान मैती आंदोलन के संस्थापक कल्याण सिंह रावत को दिया गया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए।
जीआईसी उर्गम परिसर में आयोजित मेले में जनदेश स्वयं सेवी संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले हरीश चंद्र बोरकर, जोशीमठ में ओबीसी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती को सम्मानित किया गया। निजमुला घाटी में पर्यावरण संरक्षण के लिए हुकम सिंह, लेखन और साहित्य के क्षेत्र में ओम शिव, ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य करने पर पैनी के प्रधान लक्ष्मण सिंह बिष्ट और जखोला गांव के प्रधान मनबर सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया। उर्गम घाटी के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। चिपको नेत्री गौरा देवी विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए मिसाल हैं। जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि गौरा देवी की याद में 23 सालों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उर्गम के प्रधान हरीश परमार, मेला समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, राजेंद्र रावत, पूर्णी देवी, कुलदीप, दुर्लभ सिंह और नर्वदा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें