जोशीमठ। हेमकुंड साहिब में मंगलवार को 4326 तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेका। अभी तक 25,563 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं। हेमकुंड में इन दिनों मौसम सामान्य बना हुआ है। यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया में तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी हुई है। यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट से पुलना तक चार किलोमीटर वाहन से और यहां से 16 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर हेमकुंड साहिब पहुंचा जाता है। अधिकांश तीर्थयात्री हेमकुंड तक पहुंचने के लिए घोड़े-खच्चरों का इस्तेमाल करते हैं। ब्यूरो