फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्गम घाटी में दो दिवसीय 23 वां गौरा देवी पर्यावरण मेला शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। उर्गम घाटी में दो दिवसीय 23 वां गौरा देवी पर्यावरण मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मेले में स्कूली छात्राओं ने बेटी और वन सबसे बड़ा धन..., मां नंदा पैटीगे तें ऊंचा कैलासु..., चैत की चेत्वाल्या.., रानीखेता रामाढोला घम-घम कन बजद.. जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। छात्राओं के साथ ही महिला मंगल दल की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी तो बधाणी लोककला संस्कृति के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत पांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

जीआईसी उर्गम के परिसर में मेले का शुभारंभ सिविल जज रवि प्रकाश शुक्ला और मैती संगठन के संरक्षक कल्याण सिंह रावत ने चिपको नेत्री गौरा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सिविल जज रवि प्रकाश ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई ग्रामीणों को उचित न्याय नहीं मिल पाता है। मैती संगठन के संरक्षक कल्याण सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हमारे लिए चुनौति बना है। उन्होंने जंगलों के संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, प्रधान हरीश परमार, राजेंद्र रावत, बीएस रावत और शंकर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें