गोपेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 127 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) पर्यावरण, गढ़वाल राइफल्स की ओर से पिलंग गांव में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेना के जवानों और ग्रामीणों ने पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल वेदब्रत वैद्य, लेफ्टिनेेंट कर्नल योगेंद्र चिनवान, कंपनी कमांडर मेजर देवांकुर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पौधरोपण किया। गोपेश्वर में संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने भी पौधे रोपे।
जोशीमठ में मनोहर बाग की महिलाओं ने बांज, बुरांश और अन्य प्रजाति के पौधे रोपे। इस मौके पर देवेश्वरी कपरवाण, नीमा देवी, गुड्डी देवी, उषा देवी, शांता भट्ट आदि मौजूद थे। पोखरी में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और अलकनंदा भूमि संरक्षण पोखरी की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी विक्रम रावत, बीडीओ मदन सिंह, थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नंदराम तिवारी, धीरज नेगी, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, मनवर नगी, देवेंद्र रावत और प्रकाश कंडारी आदि मौजूद थे। पीपलकोटी में विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में डा. मुकेश उनियाल के नेतृत्व में लोगों ने चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण किया।