फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंद्रथ में जल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। मेंद्रथ गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गांव में ही जल संस्थान और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि 10 दिन से गांव में पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को पानी को तरस रहे हैं। पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। शिकायत के बाद भी गांव में पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने गांव के लिए टोंस नदी से लिफ्टिंग योजना निर्माण की मांग की।
दो दशक पूर्व गांव के लिए समाड़ा खड्ड से पेयजल लाइन बिछाई गई। वर्तमान में लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। पेयजल लाइन के रखरखाव का जिम्मा ग्राम पंचायत के पास है, लेकिन ग्राम पंचायत के पास इतना बजट नहीं कि वह लाइन की मरम्मत करा सके। अब गर्मी बढ़ाने के साथ ही जलस्रोत में पानी का स्तर कम हो रहा है। जिससे गांव में पानी का संकट होने लगा है। लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। 2000 की आबादी की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। पूर्व में ग्रामीणों ने टोंस नदी से पेयजल लिफ्टिंग योजना निर्माण की मांग की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालों में रामलाल सेमवाल, रमेश डोभाल, हरपाल, नीटू, सतपाल, दौलत राम, जय किशन, भगतू, नरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीएम बीके तिवारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर गांव में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। जबकि जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके बर्नवाल का कहना है कि लिफ्टिंग पेयजल योजना के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें