फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व लापता युवती पौड़ी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के समीप एक गांव से दो वर्ष पूर्व लापता युवती महिला थाना पुलिस को पौड़ी से मिली। उक्त युवती दो वर्ष पूर्व मां के साथ घर से लापता हो गई थी। युवती ने बताया कि उसने दिल्ली में शादी कर ली है। मां भी उसी के साथ दिल्ली में रह रही है।
विज्ञापन

7 नवंबर 2016 को एक व्यक्ति ने महिला थाने में अपनी पत्नी व बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को दी जानकारी में उक्त व्यक्ति ने बताया था कि उसकी पत्नी व बेटी घर से बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। सोमवार को महिला थाना पुलिस को उक्त व्यक्ति की बेटी को पौड़ी से मिली। वह पौड़ी में बस का इंतजार कर रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली में शादी कर ली है। उसकी मां भी उसी के साथ रह रही है। महिला थाना एसओ नीरजा यादव ने बताया कि युवती को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। टीम में कांस्टेबल कृपाल सिंह, गजपाल, रेखा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें