फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का संदेश देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कविता व नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
रविवार को गंगानगर में संत निरंकारी मंडल की स्थानीय शाखा संयोजक हरीश बांगा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन के लिए भारत को सबसे अग्रणी देश घोषित किया है। जिसका विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना रखा गया है। इस दिन प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के संकल्प के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन के को-ऑर्डिनेटर सुरेंद्र कथूरिया ने बताया कि मंगलवार को स्वच्छता अभियान के लिए देशभर में 14 स्थानों का चयन किया गया है, जिसमें उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल व ऋषिकेश को शामिल किया गया है। इस दौरान मुख्य बाजार में फाउंडेशन करीब एक हजार लोगों को जूट के थैले वितरित कर प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संदेश देगा। प्रेसवार्ता के दौरान दुष्यंत वैद्य, जीएस चौहान, कृष्णानंद खंडूड़ी, अल्का, आशाराम गैरोला, राजू बत्रा, राजन निरंकारी, धर्मेंद्र पयाल, अनिल लिंगवाल, पृथ्वी रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें