नारायणबगड़। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। रविवार को
संगठन की जिलाध्यक्ष मंजू डिमरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने रोष जताया। संगठन की मुख्य मांगों में कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने, ग्रीष्मकालीन अवकाश देने, मिनी केंद्रों का उच्चीकरण आदि मुख्य रूप से शामिल है। बैठक में संघ की जिला संगठन मंत्री विमला गैरोला, हंसी थपलियाल, मीरा बिष्ट, कमला नेगी, ममता नेगी, कस्तूरा शाह, बसंती देवी, ममता खत्री, गौरी पुरोहित, पार्वती फर्स्वाण, दीपा नेगी आदि ने विचार रखे। ब्यूरो