फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लगाया बजट आवंटन में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकासखंड कार्यालय से बजट के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजकर कर मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हुई तो वे अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी देवी, माहेश्वरी देवी, सुनीता बुटोला, चंदा नेगी, दलीप सिह, भरत सिंह, कांता नेगी और राकेश भंडारी का कहना है कि विकासखंड कार्यालय की ओर से जहां कई क्षेत्रों में दर्जनों योजनाओं के लिये धन आवंटित किया गया है, वहीं कई क्षेत्रों में अभी तक तीन योजनाओं के लिए पूरी धनराशि आवंटित नहीं की गई है। मुख्य विकास अधिकारी से भी इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इधर, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे का कहना है कि जिले में विकास योजनाओं के लिये धन का आवंटन किया गया है। यदि किसी स्तर पर धन आवंटन में पक्षपात या धांधली की शिकायत मिलती है तो जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें