ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ऋषिकेश और समीपवर्ती क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें तंबाकू के सेवन से बचने के लिए शपथ दिलाने के साथ ही जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को एम्स में कम्यूनिटी और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की टीम ने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में विश्व तंबाकू निषेद्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित की, जिसमें विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने लोगों को तंबाकू और धुम्रपान से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी।
बताया कि गले और मुंह के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू का सेवन है। उन्होंने लोगों के अपील की कि वह तंबाकू का सेवन कतई नहीं करें। संस्थान ने रानीपोखरी क्षेत्र अंतर्गत थानो गांव में भी तंबाकू के दुष्प्रभावों को बताने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसके साथ ही एम्स की ओपीडी में भी लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक किया गया। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में मोरारजी देसाई योग संस्थान के निदेशक बसवा रेड्डी ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात की। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने योग के माध्यम से नशामुक्ति और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देहरादून में मनाने व अन्य कई विषयों पर चर्चा की। परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने विश्व तंबाकू निषेद्य दिवस के मौके पर आमजन से तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील भी की।
तंबाकू जीवन को कर देता है नष्ट : प्रेमचंद
बैराज रोड स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में भी तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू के सेवन से प्रत्येक वर्ष दुनिया में 60 लाख लोगों की मौत होती है। तंबाकू जीवन को नष्ट कर देता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एम्स के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. ज्योति द्विवेदी, मनोहर कांत ध्यानी, अनीता ममगाईं, राजपाल ठाकुर, चेतन शर्मा, स्नेहलता शर्मा, कविता शाह, संजीव कुमार, सतपाल राणा, डॉ. दयाल दीक्षित, पंकज शर्मा, ज्योति सहगल, सुमित सेठी आदि शामिल रहे।
श्रमिकों को किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिवाजीनगर में जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें श्रमिकों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया गया। मौके पर पीएलवी मनीष रयाल, कृष्णपाल, जागेश कुमार, मनीष कुमार, श्रवण कुमार, संजय कुमार, पिंटू कुमार, हरि दास, कमल बख्शी, मुन्ना गुप्ता, चंद्रभान, लोकेंद्र आदि मौजूद थे।