फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल श्रीनगर के पद बेस अस्पताल कोटद्वार स्थानांतरित करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डीजी ने सीएमओ को प्रांतीय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (पीएमएचएस) के पदों को बेस अस्पताल श्रीनगर में समायोजित करने का प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद दशकों से बेस अस्पताल में जमे कर्मचारियों को अन्य अस्पतालों में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व में बेस अस्पताल में सिर्फ पीएमएचएस के पद स्वीकृत थे। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा सेवा के गठन के बाद यहां अस्थायी तौर पर इस संवर्ग के कर्मचारी/अधिकारी नियुक्त किए गए। मौजूदा समय में यहां दोनों संवर्गों के कर्मचारी कार्यरत हैं। पिछले दिनों अस्पतालों की स्थिति सुधारने के मसले को लेकर देहरादून में चिकित्सा सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि श्रीनगर वर्तमान में मेडिकल कॉलेज बन गया है। ऐसे में अब यहां चिकित्सा शिक्षा विभाग अपने कर्मचारी तैनात करेंगे। साथ ही यहां के पदों को बेस अस्पताल कोटद्वार मर्ज करने की बात कही गई। इस निर्णय से लगभग 120 कर्मचारी प्रभावित होंगे। प्रभावित कर्मचारियों को बेस अस्पताल कोटद्वार जाना पड़ेगा या अन्य किसी सरकारी अस्पताल में जाना पड़ेगा। सीएमओ पौड़ी डा. बीएस जंगपांगी डीजी का कहना है, कि हेल्थ के पत्र के अनुपालन मेें प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जितने पदों की जरूरत बेस अस्पताल कोटद्वार को होगी, उतने वहां मर्ज किए जाएंगे। शेष पदों को अन्यत्र समायोजित करने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें