पीपलकोटी। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में चल रहे शिक्षकों के 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। मेमो कॉलेज अजमेर के पूूर्व डीन एसएस कुकरेती ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें नया जीवन देने में अपना योगदान दें। उन्होंने लाइफ स्किल और शिक्षा परिषद के कार्यों से भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया।
नवोदय विद्यालय में दस मई से 85 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों एवं सृजनात्मक शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ था। इस मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के निदेशक डा. केकेएस मेर, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह, डा. बीसी शाह ने विचार व्यक्त किए।