फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मोर्चा ने फूंका पाक प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने गिलगिट बाल्टिस्तान की स्थानीय परिषद के अधिकारों को सीमित करने के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं त्रिवेणीघाट चौक पर एकत्रित हुए, इस दौरान उन्होंने पाक के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पाक सरकार ने गिलगिट बाल्टिस्तान का स्वरूप बदलकर अपनी नापाक मंशा का परिचय दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने पाक से इस इलाके से अपना अवैध कब्जा खत्म कर इसे भारत के हवाले करने की पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि यह इलाका जम्मू कश्मीर का हिस्सा और भारत का अभिन्न अंग है। बताया कि बीते दिनों पाक पीएम ने एक आदेश जारी कर स्थानीय परिषद के अहम अधिकारों को खत्म कर दिया है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिलामंत्री अभिषेक मल्होत्रा, शिवम शर्मा, नितिन सक्सेना, ललित कटारिया, किशन मंडल, प्रभाकर शर्मा, मनोज शर्मा, राजू शर्मा, चंद्रेश्वर यादव, अनिल खैरवाल, जॉनी लांबा, सुरेश नेगी, विशाल खैरवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें