फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीकता से चुनौतियों का सामना करें पत्रकार : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से ही समाज को नई दिशा और दशा प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में पत्रकारिता आज भी जज्बें का काम माना जाता है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन डोईवाला की ओर से मंगलवार को नगर पालिका सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर पत्रकारिता की चुनौतियां और सामाजिक सरोकार विषय को लेकर विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जंगे आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता ने संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाने में सहयोग दिया था।
विज्ञापन

कहा कि पत्रकारिता में आ रही चुनौतियों का सामना पत्रकारों को निर्भीकता के साथ करना होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व कबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मूल्यों का ह्रास होने से आज पत्रकारिता की तकलीफें बढ़ने लगी है। समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता की कमजोरियों को दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। गोष्ठी में संगठन अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बैलवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु थापा, लच्छीवाला प्रधान गीता सावन, युकां प्रदेश सचिव विक्रम नेगी, सुबोध जायसवाल, नरेंद्र नेगी, अश्वनी त्यागी, सुनील बर्मन, मनोज नौटियाल, कोमल देवी, रीता नेगी , ईश्वरचंद अग्रवाल, प्रीतम वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, उत्तम पंवार, चमन कौशल, सोनू गोयल, मनीष धीमान, संजय अग्रवाल, पवन सिंघल आदि तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें