फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग कुजासू मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर कैलाखुरी तोक के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक बालक समेत दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायलों का उपचार चल रहा है जबकि एक गंभीर घायल को देहरादून रेफर किया गया। शवों को देर रात तक रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11.30 बजे
सुभाष राणा सचिवालय देहरादून में कार्यरत हैं और अपने मूल गांव कुजासू में आयोजित पूजा में शामिल होने आए थे। सुभाष मंगलवार को कार से घर के अन्य सदस्यों के साथ पूजा समारोह के लिए सामान लेकर जा रहे थे कि कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर कैलाखुरी तोक में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सुभाष राणा पुत्र सुरेंद्र राणा (28) निवासी कुजासू, दीपक सिंह (12) पुत्र दिलबर सिंह निवासी सिरौं (सुभाष का भांजा) की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम सिंह राणा (20) पुत्र देवेंद्र सिंह, दिनेश राणा (32) पुत्र मंगल सिंह, व दीपक सिंह राणा (18) पुत्र भजन सिंह ग्राम कुजासू घायल हो गए। हादसे के दौरान शिवम और दिनेश के सड़क पर छिटक जाने से उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं, जबकि दीपक सिंह राणा पहाड़ी पर फंस गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पोखरी प्रेम सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिवम और दीपक को 108 सेवा से सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा, जबकि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर पहाड़ी पर फंसे दीपक को रेस्क्यू कर निकाला। दीपक को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया। शवों को देर रात तक रेस्क्यू किया गया। वहीं थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी व नायब तहसीलदार केएन जोशी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी सभी के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें