गैरसैंण। बाल सदन गैरसैंण के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कौसानी स्थित अनाशक्ति आश्रम के प्रार्थना घर में महात्मा गांधी के चित्रों, पत्रों और साहित्य का अवलोकन किया। शिक्षकों ने छात्रों को महात्मा गांधी की ओर से कहे जाने वाले गीता के श्लोकों का सरल भाषा में अनुवाद करके बताया गया। छात्र-छात्राओं ने परिसर में रखे दूरबीन से हिमालय की हिमाच्छादित पर्वत चोटियों का अवलोकन किया। इस मौके पर शिक्षक विक्रम सिंह, अभिषेक रावत, दीपा पंवार और मंजू नेगी सहित बाल सदन के 22 छात्र-छात्राएं शामिल थे।