फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि के खिलाफ क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल कालेजों में शुल्क वृद्धि के खिलाफ विभिन्न कालेजों के बीएएमएस (बेचुलर आफ आयुर्वेदा मेडिसन एंड सर्जरी) के छात्र-छात्राओं का आंदोलन पांचवें दिन क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। तहसील पर क्रमिक अनशन करते हुए छात्र-छात्राओं ने हितों के लिए निर्णायक संघर्ष करने का ऐलान किया है। पहले दिन आयुर्वेदिक मेडिकल के छात्र विनोद कुंवर, मोहित बगवाड़ी, ज्योति पंवार, अनुकृति शाह ने क्रमिक अनशन शुरू किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि के मामले में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने लोगों से मांग के समर्थन में हस्ताक्षर लेकर समर्थन जुटाया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय छात्र समुदाय से टकराव की नीति को अपना रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फीस वृद्धि मामले में अब तक नकारात्मक रुख अपनाया, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। कहा कि शुल्क वृद्धि के खिलाफ अंतिम चरण तक लड़ाई को लड़ा जाएगा। समर्थन में छात्र नेता अंशुल कठैत, श्रेय वेदवाल, पंकज कुमार, सावन राठौर, जतिन, दीपक, आकाश के अलावा लोकेंद्र पैन्यूली, कंचन मिश्रा, नेहा, अरविंद सिंह, संजय कुमार, सुषमा जगूडी, देवानंद वेदवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें