फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 किलो पॉलिथीन जब्त, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। नगर पालिका हरबर्टपुर ने सोमवार को पॉलिथीन बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची रही। अभियान के दौरान 100 किलो पॉलिथीन और प्लास्टिक, थर्माकोल से बने दोने-पत्तल और गिलास जब्त किए गए। भविष्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान 6200 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए निशुल्क जूट के थैले वितरित किए गए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी एलम दास के नेतृत्व में टीम ने देहरादून, सहारनपुर, विकासनगर रोड के साथ ही बाजार में अभियान चलाया। टीम को देख व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कार्रवाई के दौरान टीम की कई दुकानदारों से नोक-झोंक भी हुई। ईओ एलम दास ने कहा कि पालिका क्षेत्र अंतर्गत पॉलिथीन को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसमें बेचना, खरीदना और इस्तेमाल गैरकानूनी है। टीम में मंगल सिंह, रविंद्र कुमार, पनव थापा, मनोज बिष्ट, राजेंद्र कुमार, आशुतोष शर्मा, शिवम रोहिला, रजत शर्मा, संदीप गुंसाई, खुशबीर सिंह, रघुवीर सिंह, सोम, सुंदर, मोहम्मद आजम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें