ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी। प्रखंड का टुंगरा गांव सोमवार को परशुराम देवता के उद्घोष से गूंज उठा। गांव निवासी नैन सिंह रावत के निमंत्रण पर डिमऊ स्थित प्राचीन मंदिर से देव चिन्ह (छड़ी, पाथा) एक दिन के प्रवास पर गांव पहुंचे। जहां लोगों ने देव दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह नौ बजे शुभ लग्नानुसार देव चिन्हों को ढोल बाजों की थाप पर मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला गया। देव चिन्ह कोटी कॉलोनी, तुनिया, खैरवा, धमोग, हरिपुर, चकराता बाजार, लांघापोखरी, पुरोड़ी होते हुए टुंगरा गांव पहुंची। जहां लोगों ने देव चिन्हों का भव्य स्वागत किया। देव चिन्हों पर पुष्प और चावलों की बारिश की गई। पूरी रात जागकर देव आराधना की गई। मंगलवार को देव चिन्ह वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस मौके पर बजीर रणवीर सिंर्हहान, भंडारी सीताराम चौहान, पुजारी ठेमियाराम, कृपाराम, कोषाध्यक्ष सियाराम चौहान, गुड्डूू रावत, जालम सिंह रावत, शमशेर रावत, सबल सिंह रावत, अतर सिंह भंडारी, देवमाली रूप सिंह, श्याम सिंह, कुंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, जयपाल चौहान आदि मौजूद रहे।