फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में बदरीनाथ हाईवे पर नहीं सुरक्षा के कोई इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में मार्ग संकरा होने के कारण यहां आधा घंटे जाम लग गया। यहां यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस कर्मी की तैनाती भी नहीं की गई है। यात्रियों ने स्वयं ही जैसे-तैसे जाम खुलवाया और गंतव्य को रवाना हुए।
बाजपुर में हाईवे का अधिकांश हिस्सा चट्टानी भाग से होकर गुजर रहा है, जिससे यहां करीब आधा किलोमीटर तक मार्ग संकरा और तीखे मोड़ वाला है। अलकनंदा साइड आधे-अधूरे स्टील गार्डर लगाए गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण यहां आए दिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थयात्री जयंत गोस्वामी, माधव और मधु श्रीवास्तव का कहना है कि बाजपुर में कोई पुलिस जवान न होने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों ने स्वयं ही वाहनों को आगे पीछे कर यातायात सुचारु करवाया। डीएम आशीष जोशी का कहना है कि एनएच को बाजपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। सड़क सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, यदि यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो यहां पुलिस की तैनाती कर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें