गोपश्वर। डीसीबी (चमोली जिला सहकारी बैंक) के महाप्रबंधक मनोज कुमार को इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल दिल्ली की ओर से जन सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया गया है। महाप्रबंधक मनोज कुमार को यह सम्मान बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। 24 मई को दिल्ली में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल व गृह सचिव डा. बीपी सिंह ने यह सम्मान दिया। इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल की ओर से इस बार देशभर के 62 व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया है।