कर्णप्रयाग। नगर के एससी वर्ग के लोगों ने नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की मांग के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि भारत के संविधान में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण का प्राविधान है, लेकिन वर्ष 1975 में स्थापित नगर पंचायत कर्णप्रयाग में अभी तक इन वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। ज्ञापन में कमला आर्य, कांति देवी, जयकृष्णन, ओम प्रकाश, नरेंद्र लाल, हरेेंद्र कुमार, सरिता देवी और माहेश्वरी देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।