फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल लेखन कार्यशाला में 40 छात्र-छात्राओं को दिया लेखन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र दशोली में बाल लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का समापन खंड शिक्षा अधिकारी डीएल टम्टा ने किया। उन्होंने बच्चों को लेखन और सुलेख की उपयोगिता की जानकारी दी। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के जिला समन्वयक जगमोहन चोपता एवं मीनाक्षी ने बाल कहानियों और कविता के माध्यम से बाल लेखन के बारे में बताया। वहीं शिशुपाल बर्तवाल, सीएल आर्य व कांति पाल ने छात्र-छात्राओं को स्वर, व्यंजन, संयुक्ताक्षरों का उच्चारण व संयुक्ताक्षरों के लेखन की जानकारी दी। कार्यशाला में आयोजित लेखन प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम, किशनराज ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक सतीश चंद्र जोशी और प्रभाकर थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें