फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी के समीप भ्वीट गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भ्वीट गांव में शराब की दुकान खुलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से पूर्व विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज ठेका खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के कीर्तिनगर तहसील के तेगड़ बाजार में इस बार शासन ने ठेका स्वीकृत किया है, लेकिन यहां ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध के बाद ठेका नहीं खुल पाया। इस वजह से आबकारी विभाग ने देवप्रयाग बाजार से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भ्वीट गांव में ठेके के लिए जगह चिहिृृत की है, जिस पर स्थानीय लोगों ने ऐतराज किया है। सोमवार को ग्राम प्रधान भ्वीट सारिका रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भेजा। उन्होंने ठेके का विरोध करते कहा कि क्षेत्र में शराब बिकने से विद्यार्थियों और महिलाओं की मुश्किल बढे़ंगी। ज्ञापन देने वालों में जयप्रकाश पंत, धनेश कैंतुरा, उमेर सिंह, हरीश, भरत लाल, दिगंबर, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गिरीश सिंह, बीना देवी व सरस्वती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें