फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में श्रीकृष्ण की शोभायात्रा के साथ पुरुषोतम मास महोत्सव शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में श्री झालरिया पीठ का पुरुषोत्तम मास महोत्सव रविवार से शुरू हो गया है। यह आयोजन विश्व शांति और जन कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन दो जून तक चलेगा। परमार्थ लोक बदरीनाथ में महोत्सव के दौरान श्रीमद्भागवत कथा भी हो रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

बदरीनाथ में श्री झालरिया पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी श्री घनश्यामाचार्य जी महाराज की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परमार्थ लोक परिसर में तड़के से ही महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुबह साढ़े आठ बजे लक्षार्चना महायज्ञ शुरू हुआ, जिसके बाद 144 हवनकुंड में श्रीमहालक्ष्मी महायज्ञ हुआ। महायज्ञ में मुख्य यजमान एलन मानधना का परिवार हैं। दोपहर दो बजे से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथावाचक स्वामी श्री भूदेवाचार्य महाराज ने कपिलोपदेश, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र और नृसिंह भगवान के अवतार के प्रसंग का व्याख्यान किया। यह आयोजन श्री श्रीधर महोत्सव समिति की ओर किया जा रहा है। इस दौरान जय बदरीनाथ के जयकारों से धाम गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें