कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल शताब्दी समारोह के तहत 13 जून को वार मेमोरियल इंटर कालेज में स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर यूथ फाउंडेशन की ओर से लगाया जाएगा।
राजकीय इंटर कालेज के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2018 को स्कूल प्रबंधन और वार मेमोरियल समिति शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है। इसके लिए अक्तूबर 2018 में पांच दिवसीय वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के महासचिव भुवन नौटियाल के अनुसार कार्यक्रमों के तहत 13 जून को इंटर कालेज परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। यूथ फाउंडेशन के मनोज सेमवाल ने बताया कि नि:शुल्क रूप से लगने वाले इस शिविर में दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का उपचार करेंगे।