फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंबो क्लब ने स्कूली बच्चों को बांटी सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की महिला क्लब रैंबो ने जूनियर हाईस्कूल सियासैंण में स्कूली बच्चों को स्कूल सामग्री और क्रीड़ा सामग्री बांटी। परियोजना निदेशक यूके सक्सेना की पत्नी रेणु सक्सेना के नेतृत्व में रैंबो क्लब का गठन किया गया है। क्लब में परियोजना में कार्यरत अधिकारियों की पत्नियां शामिल हैं। क्लब की ओर से सियासैंण विद्यालय में करीब 40 बच्चों को स्कूली जूते और क्रीड़ा सामग्री बांटी गई। इस मौके पर बच्चों को भविष्य में लक्ष्य निर्धारित करने के टिप्स भी दिए गए। इस मौके पर ललिता नैथानी, किरन भार्गव, दुग्गल, वंदना वर्मा और वर्षा गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें