गौचर। नगर के भट्टनगर गांव के एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही घर के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भट्टनगर निवासी बलवीर लाल की पुत्रवधु संतोषी घर की रसोई में खाना बना रही थीं कि इसी दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। सिलिंडर में आग लगती देख घर के लोग बाहर भाग गए। इसके बाद सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से पूरी रसोई जल गई। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, डीपीसी सदस्य इंदु पंवार ने प्रशासन से क्षति का आंकलन का पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।