फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी चेपड़ों का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/थराली/देवाल। शनिवार को घोषित हुए उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं के परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर कर्णप्रयाग के 35 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य बीरपाल सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत 71 बच्चों में 65 उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से एक छात्र ऋषभ बहुगुणा ने वरीयता सूची में स्थान बनाया है। दूसरी ओर शहीद भवानी दत्त स्मारक राइंका चेपड़ो इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डीएस गड़िया ने बताया कि विद्यालय की छात्रा गायत्री ने 82.6 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान, उर्मिला ने 80 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और ममता 77 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं हाईस्कूल में संजय जोशी ने 92.2 प्रतिशत पाकर पहला, श्रीधर जोशी ने 81 प्रतिशत के साथ दूसरा और गौरव जोशी ने 80 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


95 फीसदी रहा श्री रामचंद्र भट्ट विद्या मंदिर का परीक्षाफल
गोपेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की परिषदीय परीक्षाओं में श्री रामचंद्र भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षाफल 95 फीसदी रहा है। विद्यालय में इंटर स्तर पर 90 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। हाईस्कूल में 80 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट में छात्र प्रवीन नेगी ने रसायन विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल ने छात्रों की इस प्रतिभा का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें