फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू का परीक्षा स्थगित कराने के निर्णय पर यू टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की सप्लीमेंटरी परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। पूर्व में विवि ने परीक्षा स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन

एमबीबीएस 2013 बैच के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने फाइनल प्रोफ-पार्ट टू सप्लीमेंटरी परीक्षा देनी है। यह परीक्षा यूटीयू के माध्यम से आयोजित हो रही है। विवि के शिड्यूल के अनुसार 28 मई (सोमवार) से परीक्षा शुरू होनी थी। 25 मई को विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. कुंवर सिंह वैसला ने पत्र भेजकर अवगत कराया कि कुलपति के आदेशों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है, लेकिन परीक्षा स्थगित करने की वजह का जिक्र नहीं किया गया। परीक्षा की तिथि आगे खिसकने से उक्त छात्र-छात्राओं की इंटर्नशिप भी आगे बढ़ जाती है। हालांकि अब कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सोमवार से करवाने की मेल प्राप्त हुई है। वहीं उत्तराखंड तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कुंवर सिंह वैसला ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को एक पत्र और भेजकर परीक्षा से वंचित किए गए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति व इंटरनल एसेसमेंट का विवरण विवि को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें