फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडशो कर कांग्रेस ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल/थराली/नारायणबगड़। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी। पिंडर में घाटी में रोड शो कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम के लिए वोट मांगे। सीएम हरीश रावत ने मतदाताओं से उत्साहपूर्ण मतदान करने और तुलनात्मक आधार पर विकास को वोट देने की अपील की।
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सुबह 10 बजे देवाल बाजार पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बाजार में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने मंहगा राशन, महंगा तेल डबल इंजन की सरकार हो गयी फेल आदि नारों के साथ लोगों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया। वहीं रावत ने बाजार में सभी का अभिवादन कर कांग्रेस के प्रत्याशी डा. जीतराम को भारी मतों से जिताने की अपील की। यहां से पूर्व सीएम ने थराली, कुलसारी, मींग गदेरा और नारायणबगड़ में रोड शो किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस और पूर्व विधायक के कार्यकाल में पिंडर घाटी और थराली विधानसभा में अनेकों काम हुए हैं। जबकि भाजपा ने लोगों से केवल झूठ बोला है। इस मौके पर केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पृथ्वीपाल सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, हयात बिष्ट, शुशील रावत, गोविंद पांगती, लक्ष्मी दत्त कुनियाल, महाबीर बिष्ट, लखन रावत, पृथ्वी रावत, हीरा रूपकुंडी, खिलाप सिंह, यादव मिश्रा, गोविंद राम आर्य, मोहन राम आदि मौजूद रहे। इसके बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि थराली विधानसभा में उपचुनाव प्रचार के दौरान भाजपा जमकर सरकार और संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। पत्रकारवार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मिंगवाल, ईश्वरी मैखुरी, संजय रावत, राजेश नेगी, अनीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

>>>>>>>>>>

कर्नल बलवीर सिंह नेगी ने कांग्रेस के लिए किया प्रचार
कर्णप्रयाग। देश के प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता दरवान सिंह नेगी के बेटे और कफारतीर गांव निवासी कर्नल बलवीर सिंह नेगी ने थराली विधानसभा में कांग्रेस का प्रचार किया। कर्नल नेगी ने कहा कि वो न तो कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और ना ही राजनीति कर रहे हैं, लेकिन सालों से विकास की दौड़ में पिछड़ी उत्तरी कड़ाकोट पट्टी में सड़कों का निर्माण सहित विकास के काम कांग्रेस के कार्यकाल में डा. जीतराम ने किए हैं। कहा कि करीब दो दशक से पट्टी को जोड़ने वाली सड़क विनायक धार भटियाना, सैंज खैंतोली, नाराणबगड़ चोपता सहित कई मोटर मार्गों पर आज वाहन चल रहे हैं। उन्होंने पिछले दो दिनों में भटियाणा, कोट, सुनभि, सैंज, खैंतोली, बूंगा, बुरसोल, कफारतीर सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें