फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस और उक्रांद के नेताओं ने किया जन संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के लोहाजंग में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि यहां के पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार कार्ययोजना बना रही है। थराली विधानसभा में भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है। थराली विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को यहां की जनता भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती केंद्र और राज्य सरकारों ने देश और राज्य का शोषण किया है, जिससे देश में कांग्रेस पार्टी को जनता ने सबक सिखाया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि स्व. विधायक मगन लाल शाह के निधन के बाद अवरुद्ध क्षेत्र के विकास के प्रति राज्य सरकार संवेदनशीलता से कार्य करेगी। इस मौके पर विधायक बलवंत भौर्याल, गिरीश मिश्रा, दर्शन दानू, सुरेंद्र बिष्ट, दलबीर दानू, नरेंद्र बिष्ट, जीवन मिश्रा, दीपा जोशी, गोपाल सिंह दानू, सुरेंद्र सिंह खत्री, सोवन खत्री आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------------------------------
भाजपा के शासन में दलितों पर हुए अत्याचार : प्रदीप टम्टा
देवाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप टम्टा ने पलबरा, तलौर, कनखुरा में जनसंपर्क तथा नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस के प्रत्याशी डा. जीतराम को भारी मतों से जिताने की अपील की। सांसद टम्टा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ा दी और निर्धनों का राशन बंद कर दिया। देश में दलितों और अल्प संख्यक वर्ग पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपे नहीं हैं। कांग्रेस ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सत्ता के मद में देशवासियों का अहित कर रहे हैं, जिसका जवाब देने के लिए जनता आतुर है। इस मौके पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, डीडी कुनियाल, महाबीर बिष्ट, लखन रावत, गोविंद सिंह पांगती, हरेंद्र कोटेड़ी, गोविंद राम आर्य, रमेश राम, मोहन राम, खिलाप सिंह, राजेंद्र दानू और नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें