फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। नगर में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम स्मृता परमार केे माध्यम से डीएम को ज्ञापन देते हुए जल्द पेयजल किल्लत दूर करने की मांग की गई। साथ ही गांवली की निर्माणाधीन पेयजल योजना की जांच की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार, सैनिक कालोनी, सलियाणा बैंड, ग्वाड़, कोलियाणा, धुनारघाट, गांवली आदि मोहल्लों में एक माह से पेयजल किल्लत बनी है। शुक्रवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह नेगी के नेतृत्व में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। इसके बाद लोगों ने जलसंस्थान और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकाला। जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे लोगों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। कहा गया कि गांवली के लिए 86 लाख की पेयजल योजना निर्माणाधीन है, लेकिन इस योजना पर दो माह से योजना पर काम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता बीपी काला, दलबीर शाह, ध्यान सिंह, अजीत शाह, धन सिंह बिष्ट, जमन सिंह, मोहन प्रसाद, रणजीत शाह, जसवंत बिष्ट, धन सिंह रावत, नीरज झिंक्वाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें