फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ ने किया तमिलनाडू सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डीएसओ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तमिलनाडू सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दक्षिण तमिलनाडू के तुतिकोरिन शहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग पर डीएसओ कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन

स्थानीय गोलापार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएसओ के संगठन सचिव प्रवीण भंडारी ने कहा कि तमिलनाडू की राज्य सरकार उद्योगपतियों व पूंजीपतियों के इशारों पर कार्य कर रही है। फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे लोगों पर फायरिंग की गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि घटना से स्पष्ट होता है, कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोंट ही है। सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़े होकर आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस फायरिंग के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में रेशमा, मनीषा, पूजा, भगत सिंह, मुकेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें