फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएलएम से आसान किया जा सकता है शिक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

जीआईसी छरबा में आयोजित 15 दिवसीय डीएलएड प्रशिक्षणार्थी कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यशाला के अंतिम दिन शिक्षण सहायक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं ने मॉडलों और चार्ट के जरिये शिक्षण कार्य को परिभाषित किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ नोडल अधिकारी रामबाबू विमल ने किया। उन्होंने कहा कि टीचर लर्निंग मटिरियल (टीएलएम) के जरिये शिक्षण कार्य को सुगम बनाया जा सकता है। शिक्षक सोमईराम प्रजापति, विनोद कुमार पाठक, अनूप कुमार अग्निहोत्री, मोहनी यादव ने प्रशिक्षुओं को पाठ्य योजना, शिक्षण अधिगम सामग्री, पोर्टफोलियो और ब्लू प्रिंट तैयार करने के बारे में बताया। विद्यालयी शिक्षा परिषद के सदस्य जितेंद्र सिंह बुटोइया ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से शिक्षण कार्य को बेहद सरल बनाया जा सकता है। शिक्षक अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें