फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम शिवांश कुकरेती मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सुद्धोवाला स्थित मिशन ओलंपिक शूटिंग रेंज में बृहस्पतिवार को प्रथम शिवांश कुकरेती मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने किया। इस प्रतियोगिता में यूपी और उत्तराखंड के करीब 200 निशानेबाज प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेंज के संस्थापक अमर सिंह ने बताया कि 27 मई को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 10 प्वाइंट शूटिंग एकेडमी मेरठ, नारायण शूटिंग क्लब, शूटर्स वर्ल्ड, गन एंड गन अकादमी ऋषिकेश, सेलाकुई स्कूल, आरआईएसएस बालियान शूटिंग रेंज मुज्जफरनगर, एकलव्य शूटिंग एकेडमी सहारनपुर और लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल के शूटिंग खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर स्व. शिवांश कुकरेती के पिता मनीष प्रसाद कुकरेती, लीला कुकरेती, राजपाल सिंह पंवार, प्रदीप सिंह, गुलशन कुमार, योगेश पैन्यूली, रोशन रावत, आनंद रावत, संजय कुमार, सौरभ कांबोज, अक्षय आनंद, अमोल प्रताप सिंह, मनीष कुमार, रोहित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें