श्रीनगर। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के खांकरा रेंज कार्यालय डुंगरीपंथ के समीप का जंगल आग की चपेट में आ गया। घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आग काबू पा लिया। रेंजर शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि आग लगने पर टीम ने तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग को बुझा लिया गया था, लेकिन एक जलते चीड़ का फल सूखी घास में जा गिरा, जिससे आग फिर फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से लगभग एक हेक्टेयर में नुकसान हुआ है। ब्यूरो