फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज ने बढ़ाईं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ाकर चार से 10 कर दी है। इसमें छह बसें अन्य डिपो से ऋषिकेश डिपो मंगाई गई हैं। फिलहाल रोडवेज डिपो यात्रियों के हिसाब से धामों के लिए बस सेवा संचालित कर रहा है, जिनके लिए बुकिंग काउंटर यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित रोडवेज बस अड्डे पर ही स्थापित गया है।
यात्रा के नोडल अधिकारी व आरटीओ सुधांशु गर्ग ने हाल ही में परिवहन निगम को तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते बस सेवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए कहा था, जिस पर निगम के अधिकारियों ने अमल करते हुए श्रीनगर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ डिपो से छह बसें मंगा ली हैं। चार बस ऋषिकेश डिपो से पहले ही चारधाम यात्रा में संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के एजीएम पीके भारती ने बताया कि यात्रा में डिपो की बसों को डिमांड के अनुरूप चलाया जा रहा है। इसमें चारधाम के लिए सवारियों की बुकिंग भी ली जा रही है। इसके साथ ही निगम की बेवसाइट से भी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बुकिंग मिल रही है। यात्रियों की सहूलियत के लिए बस अड्डे में ही बुकिंग काउंटर स्थापित किया गया है। बताया कि फिलहाल एक धाम और दो धाम की बुकिंग ज्यादा हो रही है। भीड़ बढ़ने पर निगम और बसों की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें