श्रीनगर। खिर्सू बाजार क्षेत्र में एक सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई है, जिससे लोगों को दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र, विपिन, जयबल्लभ ने बताया कि अक्सर पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि खिर्सू में पेयजल आपूर्ति बाधित होने संबंधी जानकारी उन्हें नहीं है। इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। उधर, श्रीकोट में भी पेयजल आपूर्ति सामान्य से कम होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ईई सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि लोगों से खेतों व भवनों की तराई नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।