फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने बंद किए गरीबों के विकास के दरवाजे: कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। विधानसभा क्षेत्र के ग्वालदम में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने गरीबों के विकास के दरवाजे बंद कर दिए। बैंक खाते में गरीबों की मजदूरी के 175 रुपये होते हैं, लेकिन मोदी सरकार ने न्यूनतम बैलेंस का नियम जारी कर दिया। इस कारण 175 रुपये भी काट रही है।
विज्ञापन

ग्वालदम में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी और प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि ग्वालदम को पर्यटन नगरी बनाने के लिए कांग्रेस सरकार ने पहल की। यहां पंपिंग योजना और झील के विकास की स्वीकृति कांग्रेस सरकार और तत्कालीन विधायक डा. जीतराम ने दिलाई, लेकिन भाजपा सरकार इन योजनाओं को भी आगे नहीं बढ़ा पा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के समय गरीबों के खाते में 15 लाख आने की बात कही, लेकिन एक रुपया भी खातों में नहीं आया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्वालदम, तलवाड़ी, लोल्टी, मालबज्वाड़ सहित आस पास के गांवों में जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार किया। इस दौरान प्रदेश सचिव रेनू बहुगुणा, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रीतम सिंह, डा. जीतराम, पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान, देवी जोशी, सुशील रावत, हयात सिंह बिष्ट, प्रीतम सिंह और संदीप रावत सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें