कीर्तिनगर। कर्नाटक के राज्यपाल पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम का पुतला फूंका। उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से निरुपम को पार्टी से निकालने की मांग की।
सोमवार को भाजपा कीर्तिनगर मंडल के कार्यकर्ता बाजार में एकत्रित हुए। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने राज्यपाल के लिए अनैतिक भाषा का प्रयोग किया है। ऐसे नेता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए। इसके पश्चात उन्होंने निरुपम के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में नरेंद्र कुंवर, कमलेश कंडारी, दीवान बिष्ट, संजय डंगवाल, बैसाखू नेगी, मुकेश भट्टच, विनोद चौहान, आशा पैन्यूली, विपिन भंडारी और गिरीश गोदियाल आदि शामिल थे।