ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
प्लास्टिक इंजीनियरिंग के कोर्सेज में दाखिले के लिए 27 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इस प्रवेश परीक्षा से पहली बार उत्तराखंड के सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग, डोईवाला में भी दाखिले दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। डोईवाला स्थित सीपैट देश का 33वां प्लास्टिक इंजीनियरिंग संस्थान है। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) का आयोजन देशभर में सीपैट का आयोजन एक जुलाई 2018 को होगा। इसके बाद काउंसिलिंग होगी। सभी सीपैट में एक अगस्त 2018 से नया सत्र शुरू हो जाएगा। डोईवाला के आईटीआई भवन में सीपैट बनाया गया है। अब तक नौ लोगों की नियुक्ति भी हो चुकी है। किसी जानकारी के लिए 180030028373 पर कॉल कर सकते हैं।
इन पाठ्यक्रमों में मिल रहा है प्रवेश
सीपैट डोईवाला में डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। डोईवाला में डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नालॉजी (डीपीएमटी) और डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नालॉजी (डीपीटी) के लिए दसवीं पास आवेदन कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम तीन-तीन साल के हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (पीजीडी- पीपीटी) को डेढ़ वर्षीय पाठ्यक्रम विज्ञान स्नातक रसायन विषय से करने वाले के लिए हैं। तीनों कोर्सेस के लिए 120 -120 सीटें रखी गई हैं।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : द्गड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ.ष्द्बश्चद्गह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ
कोट्स
सिपेट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। जुलाई माह में प्लास्टिक प्रोसेसिंग में इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग, एक्स्टुजन के अलावा टूल रूम में सीइनसी लेथ, मिलिंग, वायरकट, ईडीएम आदि मशीनें लग जाएगी। इसके बाद अगस्त माह से शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। युवाओं को प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-अभिषेक राजवंश, प्रभारी परियोजना, सीपैट