फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में ट्रैफिक जाम से फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रविवार को अचानक ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़े बाहरी पर्यटक वाहनों के दबाव के चलते हाईवे पर जाम लग गया। सुबह से लेकर शाम तक ऋषिकेश से तपोवन तक वाहन राजमार्ग और आंतरिक मार्गों पर रेंग -रेंग कर आगे बढ़े , जिससे सैलानियों को फजीहत झेलनी पड़ी। जाम के चलते बदरीनाथ हाईवे पर यातायात को सुचारु करने के लिए श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को गरुड़चट्टी से बैराज-चीला मार्ग की ओर डाइवर्ट किया गया, जबकि हरिद्वार से आने वाले वाहनों को श्यामपुर पुलिस चौकी से बाईपास मार्ग होते हुए ऋषिकेश व तपोवन की ओर भेजा गया।
जाम की समस्या अधिक होने पर दोपहर में कोयलघाटी से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को बैराज-चीला रोड से डाइवर्ट कर दिया गया, जिससे बैराज रोड पर भी जाम की समस्या पैदा हो गई। दिन भर वाहन सवार हाईवे और वैकल्पिक मार्गों पर चिलचिलाती धूप व उमस में जाम के चलते हलकान रहे।
विज्ञापन


बैराज रोड पर पानी को तरसे लोग
बैराज-चीला मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहनों सवारों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। जाम का असर रायवाला क्षेत्र में भी साफ देखने को मिला। क्षेत्र में अधूरे हाईवे निर्माण के कारण जगह जगह सैलानियों को जाम से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


सीपीयू और एचपीयू भी बेबस
ऋषिकेश और समीपवर्ती इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तैनात की गई सीपीयू (सिटी पेट्रोलिंग यूनिट) समेत एचपीयू (हिल पेट्रोलिंग यूनिट) की पांच टीमें भी रविवार को बेबस नजर आई। हाईवे पर वाहनों के अतिरिक्त दबाव के चलते जाम लग गया। वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने के बावजूद समस्या देर शाम तक हल नहीं हो पाई। इस दौरान एचपीयू की टीमों को मुनिकीरेती व तपोवन में बदरीनाथ हाईवे के किनारे खड़े दुपहिया व चौपाहिया वाहनों को क्रेन से उठा कर मुनिकीरेती थाने ले जाना पड़ा। वहीं, ऋषिकेश में भी क्रेन के जरिए मनीराम रोड पर खड़ी एक बेतरतीब कार को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें