फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दुर्गम गांवों में जनसंर्पक कर मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के कोठी, सरकोट सहित कई गांवों में महिलाओं की बैठक में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम के लिए समर्थन मांगा। यहां आयोजित जनसंपर्क, बैठक और नुक्कड़ सभा में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि एक दशक से देवाल की जनता के विरोध के कारण देवसारी डैम पर काम बंद पड़ा है। इस डैम के बनने से पिंडर के लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। कहा कि भाजपा सरकार जबरन यहां डैम बनाने पर तुली है। ऐसे में कांग्रेस को समर्थन देकर डैम का विरोध किया जाना चाहिए। इस मौके पर उमा देवी, ममंद अध्यक्ष सावित्री देवी, पुष्पा मिश्रा, मीना देवी, तुलसी देवी, पद्मा देवी और पुष्पा नेगी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सुयालकोट घाटी के दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, प्रदेश सदस्य महावीर बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, खिलाप सिंह, मोहन सिंह, नरेंद्र दानू, हुकम दानू, कंचन बिष्ट सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन


विक्टोरिया क्रॉस विजेता के बेटे करेंगे कांग्रेस का प्रचार
नारायणबगड़। भारत के प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता और कफारतीर निवासी सूबेदार दरबान सिंह नेगी के बेटे कर्नल बलबीर सिंह नेगी को आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने अपने पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार कर लिया। कर्नल बलबीर सिंह नेगी ुकांग्रेस के प्रत्याशी प्रोफेसर जीतराम के समर्थन में प्रचार करने के आ रहे हैं। कर्नल बलबीर 21 मई को घाट में पूर्व सैनिकों की बैठक को संबोधित करेंगे इसके बाद कड़ाकोट पट्टी पहुंचेंगे। यहां ग्वाड़, भुलक्वाणी, भटियाणा, कोट, सुनभी, कोथरा, कोठुली, चिरखून, सैंज जाखपाट्यिों होते हुए कफातीर पहुंचेंगे। 22 मई को कर्नल नेगी लोदला, बथरा, डडोगाडद्व रैंस-चोपता, तुनेड़ा और भंगोटा में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें