फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने साकेत चौक से वनवे सिस्टम लागू करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बदरीनाथ परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और अलकनंदा पर निर्मित पुल पर फोटो खिंचवाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। डीआईजी ने तीर्थयात्रियों के बढ़ते हुजूम को देखते हुए साकेत चौक से तत्काल वनवे सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। धाम के दर्शनों के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रवेश द्वार पर शू-स्टैंड स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

डीआईजी पुष्पक ज्योति रविवार को सुबह ग्यारह बजे धाम पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यात्रा व्यवस्था और सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर के आसपास स्थित दुकानों की ओर से आस्था पथ तक सामान फैलाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए पुलिस टीम गठित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि टीम लगातार रास्ते तक दुकान फैलाने वाले व्यवसायियों पर नजर बनाए रखेगी। साथ ही मंदिर पहुंच मार्ग और मंदिर परिसर से भिखारियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह और कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें