फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों और अध्यापकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से तलवाड़ी बाजार तक रैली निकालते हुए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने थराली विधानसभा उप चुनाव में निष्पक्ष और भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया। रैली के दौरान कहा गया कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और क्षेत्र के सभी मतदाता अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर प्राचार्य एनएस बनकोटी, डा. दीक्षा भट्ट, डा. पंकज भट्ट, डा. प्रदीप सती, डा. विक्रम सिंह, डा. मनोज कुमार, डा. गजे सिंह, डा. रवि नेगी और डा. जयवीर सिंह, सीएस पांडे, महिपाल सिंह, नीतीश कुमार, हुकम सिंह, धीरेंद्र सिंह, पंकज, दीपा और गुड्डु आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें